धर्मेन्द्र का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति : ओम बिरला

नयी दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र का निधन अभिनय और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
ओम बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा ”सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, पूर्व सांसद धर्मेंद्र का निधन अत्यंत दुःखद है। लंबे समय तक अपने अभिनय से उन्होंने भारतीय सिनेमा को समृद्ध बनाया। वे जीवटता की मिसाल थे, जिन्होंने कई उम्दा फिल्मों और यादगार फिल्मी डायलॉग्स से करोड़ों लोगों को प्रभावित किया।”
उन्होंने कहा ”धर्मेंद्र राजस्थान की बीकानेर संसदीय क्षेत्र से 14वीं लोक सभा के लिए भी निर्वाचित हुए थे। उनका निधन अभिनय और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें, तथा शोकाकुल परिवार व प्रशंसकों को असहनीय दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।”





