धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है बकरीद का त्योहार

पटना,  बिहार में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश भर में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है। पटना में भी मुस्लिम समुदाय के लोग बकरीद का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं।

राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अता की। नमाज अता करने के बाद लोग एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी है। इस मौके पर लोगों ने अपने और देश के साथ ही प्रदेश की खुशहाली की दुआएं मांगीं और अमन एवं सुकून के साथ कुर्बानी के इस त्योहार को मनाने की अपील की। बकरीद को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बकरीद के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है। उन्होंने कहा कि खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना ही इस त्योहार का आदर्श है।त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने से आनंद और बढ़ जाता है।

Related Articles

Back to top button