धोनी के गृह राज्य झारखंड में टैक्स फ्री हुई एम.एस. धोनी…

msd-1472990179मुंबई, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म एम.एस.धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी को उनके गृह राज्य झारखंड में कर मुक्त घोषित कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। एक आधिकारी ने बताया, 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म को क्षारखंड सरकार ने कल मनोरंजन कर मुक्त कर दिया। ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर नौ साल बड़ी ऐश्वर्या बच्चन और छह साल छोटी अनुष्का के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। आपको कौन सी जोड़ी ज्यादा पसंद है? फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने बताया, धोनी का जन्म रांची में हुआ था और वहीं से उनकी यात्रा शुरू हुई। हम लोग बहुत उत्साहित हैं और झारखंड सरकार के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने धोनी के जीवन पर बनी फिल्म का इस तरह खुले हाथों से स्वागत किया। नीरज पांडे निर्देशित जीवनी आधारित यह फिल्म दिखाती है कि किस तरह से कोच, मार्गदर्शक और दोस्त युवा धोनी को एक महान क्रिकेटर बनने और भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने के लिए प्रेरित करते हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, अनुपम खेर, भूमिका चावला और अन्य कलाकारों ने भी अभिनय किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button