धोनी टीम के हित में फैसले लेना जारी रखेंगे: गोयनका

dhoniनई दिल्ली,  इंडियन प्रीमियर लीग  की फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाएंटस से महेंद्र सिंह धोनी का इस्तीफा देने के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका ने कहा है कि धोनी टीम के हित में फैसले लेना जारी रखेंगे। भारतीय सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी ने आईपीएल के 10वें संस्करण की नीलामी की पूर्वसंध्या पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंटस की कप्तानी भी छोड़ दी।

उनकी जगह अब आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को पुणे का नया कप्तान बनाया जायेगा। गोयनका ने रविवार को कहा, मेरे मन में धोनी के प्रति अभी भी बहुत सम्मान है। वह हमारी टीम का एक अहम हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे। धोनी आगे भी टीम के हित में निर्णय लेना जारी रखेंगे। टीम मालिक को उम्मीद है कि धोनी की जगह कप्तान बनाये गए स्मिथ अपने कुशल अनुभव से टीम के प्रदर्शन में सुधार लायेंगे।

Related Articles

Back to top button