नर्सिंग होम में आग लगने से 22 लोगों की मौत

मॉस्को, रूस के केमेरोवो शहर में शुक्रवार रात को एक निजी नर्सिग होम में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गयी।

रूसी जांच समिति ने यह जानकारी दी। समिति द्वारा टेलीग्राम पर दी गयी जानकारी में बताया गया कि इस दुर्घटना में पहले 13 लोगों के मरने की खबर थी। अब आंकड़ा बढ़ कर 22 हो गया है। छह अन्य लोग घायल हैं अस्पताल में भर्ती कराये गये लोग काफी जले हुए हैं और उनकी हालत गंभीर है।जांच समिति दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

इससे पहले रूसी आपाकाल मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी में मरने वालों की संख्या 20 बतायी गयी थी।

केमेरोवो की स्थानीय सरकार ने बताया कि आग शनिवार को भी लगी रही और उसने 180 वर्ग मीटर क्षेत्र को इसने अपनी जद में लिया ।एक बयान में कहा गया कि आग सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के कारण यह आग लगी।

Related Articles

Back to top button