नवव्याहता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायसेन, मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज में आज एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। महिला फतेहपुर उत्तरप्रदेश की निवासी है। महिला की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला ने घर के पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। उसका पति का खुद का व्यवसाय है तथा घटना के समय घर से बाहर गया था। बाहर से वापस आकर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस के अनुसार मृतिका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही कल महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अभी मृतिका का शव पोस्टमार्टम कक्ष में सुरक्षित कर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button