Breaking News

नहर में डूबने से दो लड़कियों की मौत

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बरनाहल क्षेत्र में सोमवार को दो लड़कियों की नहर में डूबने से मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार ग्राम दिहुली में इनायत अली खान अपने खेत में काम कर रहे थे। उनको खेत पर खाना देने के उनकी बेटी रहनुमा व रजिया गयीं थीं। खेत से वापिस घर लौटते समय रजिया बम्बे में घुस गयी और पानी में डूबने लगी। रजिया को बचाने के रहनुमा भी पानी घुस गई। दोनों बहनें पानी के अधिक बहाव के कारण डूबने लगीं।

गाँव के लोगों ने जब तक दोनों को बम्बे से निकाला, तब तक उनकी मौत हो गयी। तहसील कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए जांच की है।