नहीं रहे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एमवाई इकबाल…

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एम वाई इकबाल का शुक्रवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। न्यायमूर्ति इकबाल 24 दिसम्बर 2012 से 12 फरवरी 2016 तक शीर्ष अदालत के न्यायाधीश रहे।

तेरह फरवरी 1951 को जन्मे न्यायमूर्ति इकबाल शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने से पहले करीब ढाई साल तक मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे।

उन्होंने 1970 में रांची विश्वविद्यालय से स्नातक विज्ञान और 1974 में वकालत की डिग्री हासिल की। उन्होंने 1975 में एक वकील के रूप में रांची से अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें 1990 में पटना उच्च न्यायालय की तत्कालीन रांची पीठ में सरकारी वकील के रूप में नियुक्त किया गया। बाद में, उन्हें नौ मई, 1996 को पटना हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 14 नवंबर, 2000 को झारखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया।

Related Articles

Back to top button