नागपुर में छिपाए ना छिपा महेन्‍द्र सिंह धौनी का झारखंड प्रेम

dhoni-encourage-jharkhands-team-in-nagpur-ranji-match_secvpfनागपुर, भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुजरात के खिलाफ रणजी ट्राफी सेमीफाइनल मैच के दौरान अपने गृह राज्य झारखंड की टीम का हौसला बढ़ाते हुए नजर आये। पहला दिन हालांकि गुजरात के नाम पर रहा और उसने तीन विकेट पर 283 रन बनाये लेकिन गोल गले वाली काले रंग की पोलो टी शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहने धोनी पूरे दिन डग आउट में मौजूद रहे। दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने खिलाड़ियों से बात की। धोनी इस सत्र में मेंटर के रूप में झारखंड की टीम से जुड़े रहे और वह झारखंड के रणजी ट्राफी मैचों के दौरान टीम के साथ रहे।

Related Articles

Back to top button