नासा ने किया पृथ्वी के समान सात नए ग्रहों का पता लगाने का दावा

planetह्यूस्टन,  पृथ्वी के आकार जैसे सात नए ग्रहों की खोज की गई है। इनमें पानी और जीवन की संभावना जताई गई है। ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक तारे की परिक्रमा करते हैं।

विज्ञान पत्रिका नेचर ने प्रमुख शोधकर्ता माइकल गिलॉन के हवाले से बताया कि ये ग्रह ट्रेपिस्ट-1 नामक ड्वार्फ स्टार का चक्कर काटते हैं। यह तारा बृहस्पति से थोड़ा बड़ा है। इसकी रोशनी पृथ्वी के सूर्य से 2,000 गुनी कम है। खगोल विज्ञानियों ने पहले भी अन्य सात सौरमंडल का पता लगाया है लेकिन पहली बार पृथ्वी के आकार के इतने ग्रहों का पता चला है। शोधकर्ताओं को इन ग्रहों में से एक की दो बार झलक दिखी। फिर बाद में नासा के स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप से तारे को देखा गया।

Related Articles

Back to top button