निकोलाई एडम ने भारतीय अंडर-17 राष्ट्रीय टीम का कोच पद छोड़ा

gameनई दिल्ली, भारतीय अंडर-17 राष्ट्रीय टीम के प्रमुख कोच निकोलाई एडम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ  ने  एक विज्ञप्ति जारीकर इसकी जानकारी दी। एडम को अप्रैल 2015 में भारतीय अंडर-17 टीम का कोच बनाया गया था। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव कुशाल दास ने कहा कि हम भारतीय अंडर -17 राष्ट्रीय टीम को नए रूप में ढालने में निकोलाई के योगदान की सराहना करते हैं और उन्हें बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि अंडर -17 राष्ट्रीय टीम के लिए एक नए राष्ट्रीय कोच के चयन की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है और हम बहुत जल्द नए कोच की नियुक्ति करेंगे।

Related Articles

Back to top button