निशानेबाजी, सत्येंद्र ने गोल्ड पर निशाना लगाकर जीता राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब

satyendra_gold पुणे,  आर्मी मार्क्स मैनशिप यूनिट  की ओर से खेलते हुए निशानेबाज सत्येंद्र सिंह ने ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चैन सिंह को पछाड़ते हुए 60वें राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप स्पर्धा  में पुरुषों की 50 मीटर राइफल तीन पोजिशन स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। सत्येंद्र ने फाइनल में पहुंचे आठ खिलाड़ियों में चैन सिंह के पीछे दूसरे स्थान के साथ क्वालीफाई किया था।

फाइनल में वह पासा पलटने में कामयाब रहे और 45 शॉट में 450.9 का स्कोर करने में सफल रहे। वहीं चैन ने 448.4 और नौसेना के राहुल पूनिया ने 439.1 का स्कोर कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। जूनियर पुरुष 50 मीटर राइफल तीन पोजीशन में पश्चिम बंगाल के शुभंकर प्रमाणिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस साल उन्होंने जूनियर विश्व कप में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

शुभंकर ने दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। फाइनल में पहले स्थान पर मध्य प्रदेश के सैयद अरेब परवेज थे। उन्होंने फाइनल में सैयद को पछाड़ते हुए 442.1 का स्कोर किया। दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के हर्षित बिंजवा रहे। उन्होंने 11.8 का स्कोर किया। तमिलनाडु के वी. सर्वेश स्वरूप ने 418.6 का स्कोर कर कांस्य पदक हासिल किया।

Related Articles

Back to top button