नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर हुई चर्चा

नई दिल्ली,  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। एेसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। कांग्रेस बिहार में जदयू की सरकार में एक घटक है। जदयू, राजद और कांग्रेस ने महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर नरेन्द्र मोदी से मुकाबला करने के लिए धर्मनिरपेक्ष दलों के महागठबंधन के लिए आह्वान करते रहे हैं जैसा कि बिहार चुनाव से पहले किया गया था। समझा जाता है कि सोनिया के साथ बातचीत में इस मुद्दे को भी उठाया गया है। साथ ही बाबरी विध्वंस मामले मे आये सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से उत्पन्न स्थिति को भी दोनों के बीच हुई बातचीत से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button