नोटबंदी से किसान, व्यापारी सब परेशान, प्रधानमंत्री की मनमानी नही चलेगी-मुलायम सिंह

MulayamSinghगाजीपुर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज गाजीपुर से अपनी मंडलीय रैलियों की शुरूआत कर चुनावी हुंकार भरी। उन्होने कहा कि नोटबंदी से किसान, व्यापारी सब परेशान हैं, प्रधानमंत्री की मनमानी अब नही चलेगी। मुलायम सिंह यादव ने इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव को याद किया। आज बड़े दुख की बात है कि वह हमारे बीच नही हैं। उन्होने कहा कि मै उनकी कैबिनेट मे मंत्री रहा। उनका स्नेह मुझे हमेशा मिला।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज गाजीपुर रैली से प्रधानमंत्री को आगाह किया उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी की क्या सोंच है मुझे पता नही। नोटबंदी से किसान और व्यापारी सब परेशान हैं। लोकतंत्र मे मनमानी नही होनी चाहिये। प्रधानमंत्री घमंड मे चूर हैं। मनमानी नही चलेगी। जनता गरीब है, अनपढ़ है लेकिन समझदार है। यह अमेरिका ने भी स्वीकारा है कि हिंदुस्तान की जनता गरीब है, निरक्षर है लेकिन समझदार है। जनता से होशियार कोई नेता नही है। जनता को सब पता है कौन क्या कर रहा है।

मुलायम सिंह ने कहा कि कानाफूसी करने वाले कभी आगे नही बढ़ सकते हैं। एसे लोग पार्टी को कमजोर कर रहें है। मुलायम सिंह  ने कहा कि सपा कार्यकर्ता किसी को खुश करने के लिये नही बल्कि पार्टी के लिये नारा लगायें। सपा कार्यकर्ता  अनुशासित होकर काम करें। तभी जनता आप पर भरोसा कर पायेगी। आगे चलकर पार्टी नौजवानों को चलानी है।  सपा कार्यकर्ता हमेशा मीठी वाणी बोलें। समाजवादी पार्टी हर क्षेत्र मे काम कर रही है। सपा को भारी बहुमत दिलानें का काम करें। हम पूर्ण बहुमत की सरकार चाहतें हैं।

अंसारी भाइयों की तारीफ करते हुये मुलायम सिंह यादव ने कहा कि दोनों भाइयों के आने से पूर्वांचल मे पार्टी मजबूत हुई है। अंसारी भाइयों को समाजवादी पार्टी मे शामिल कराने मे मैने किसी की परवाह नही की। इसमे शिवपाल ने बड़ा काम किया है। रैली मे उमड़ी भीड़ को देखकर मुलायम सिंह यादव प्रसन्न नजर आये। रैली के सफल आयोजन के लिये उन्होने समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button