नोटबन्दी की वजह से मृत लोगों की आत्मा की शान्ति के लिए शांति यज्ञ

congressवाराणसी,  नोट बंदी से उपजी त्रासद स्थिति और लम्बी लाइन में लगे नागरिकों की मौत से क्षुब्ध कांग्रेसजनो ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए रविवार को राजेन्द्र प्रसाद घाट पर शान्ति यज्ञ किया। आचार्य पं. श्रीकान्त तिवारी के आचार्यात्व में बटुको ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया। इसके पूर्व जिला कांग्रेस सेवादल के बैनर तले घाट पर जुटे कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि नोटबंदी में मारे गये नागरिको के परिजनो के दर्द में कांग्रेस उनके साथ है। सवाल किया कि देश में नोटबंदी के चलते हो रही मौतो का जिम्मेदार कौन है।

नोटबंदी के कारण लाइन में लगकर कोई अपनी बच्ची के शादी के लिए तड़पकर मर गया तो कोई अस्पताल में दवा के लिए तड़पकर मर गया। पीएम पर आरोप लगाया कि देश पर जबरदस्ती राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का पाठ लाद कर तानाशाही कर रहे है। इसमें सेवादल के मुख्य संगठक हरीश मिश्रा, छावनी क्षेत्र के पार्षद शैलेन्द्र सिंह, रविन्द्र वर्मा, सदानन्द तिवारी, सतीश शुक्ला, रमेश कन्नौजिया, भोला यादव, डा. गुफरान आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button