नोटबन्दी के विरोध में बसपा ने छेड़ा होर्डिंग वार

bahujan-samaj-party-bsp-759कानपुर,  पांच सौ-हजार की नोट बंदी के निर्णय के बाद केंद्र की मोदी सरकार को जिले की विपक्षी पार्टियों ने घेरना शुरु कर दिया है। औद्योगिक नगरी कानपुर में बसपा नेता ने शहर के कई चौराहों पर जनता की समस्या को देखते हुए होर्डिंग के जरिए पीएम मोदी व प्रमुख उद्योगपतियों पर तंज कसा है। शनिवार को शहर के लालइमली, कचहरी, टाटमिल, विजयनगर समेत विभिन्न चौराहे पर बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुभव अंबेडकर ने होर्डिंग लगाकर नोट बंदी के फैसले का विरोध जताया। यही नहीं होर्डिंग के जरिए जनता को यह बताने की कोशिश की गई है कि पीएम को आम जनता की परेशानियों से कोई वास्ता नहीं है। वह सिर्फ देश के उद्योगपतियों का ही ध्यान रखते हैं। साथ ही होर्डिंग में उद्योगपति अडानी, अंबानी और विजय माल्या की फोटो लगाकर यह दर्शाया गया कि इन लोगों को पहले से ही इस फैसले की जानकारी दे दी गई थी। यही नहीं लोगों की परेशानियों को चित्रांकन कर दर्शाया गया है। बसपा नेता अंबेडकर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस समय सहालग का समय चल रहा है और तमाम प्रकार के संक्रामक रोगों से जनता हलाकान है। ऐसे में मोदी का यह फैसला जनता के लिए दुखदाई है जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपने मत के जरिए करारा जवाब देगी। भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर सुरेन्द्र मैथानी का कहना है कि केन्द्र सरकार के इस फैसले से आम जनता संतुष्ट दिख रही है, जनता ने बीते दस दिनों से एक भी दिन विरोध नहीं किया है। वहीं जिन लोगों का काला धन रद्दी हो गया है वह बौखला गये हैं। उन्होंने कहा कि होर्डिंग लगवाने से कुछ नहीं होने वाला है प्रदेश की जनता इनके कारनामों का जवाब चुनाव में देगी तब इन्हें समझ में आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button