नोबल शांति पुरस्कार विजेताओं ने, राष्ट्रपति ट्रंप के नफरत भरे भाषणों की निंदा की

donald-trump-650_650x400_51484932626बोगोटा,  शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज हस्तियों ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रवासियों के खिलाफ नफरत भरे भाषणों की एकस्वर में निंदा की। कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंतोस को अपने देश में गृहयुद्ध खत्म करने की दिशा में प्रगति के लिए शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्होंने नोबल शांति पुरस्कार विजेताओं के लिए राजधानी बोगोटा में चार दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया।

इस सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा, भेदभाव, शरणार्थी संकट के साथ ही लगातार घृणा भरे भाषणों से प्रवासियों को अस्वीकार करना।हम मानवता को क्या जवाब दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने ट्रंप का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका यह बयान ट्रंप की आव्रजन नीतियों और सात मुस्लिम बहुल देशों के लोगों के अमरीका में प्रवेश पर प्रतिबंध को निशाना बना कर दिया गया है। सैंतोस को देश में लंबे समय से चल रहे गृहयुद्ध को समाप्त करने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए वर्ष 2016 के शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सम्मेलन में मौजूद अन्य सम्मानित व्यक्तियों यमन के तावाक्कुल करमान, कोस्टा रिका के पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरिआस और अमरीका के एंटी लैंडमाइन कार्यकर्ता जोडी विलियम्स ने भी ट्रंप की आलोचना की।

Related Articles

Back to top button