Breaking News

न्यायमूर्ति दिलीप भोंसले ने वकीलों को दी ये नसीहत

मुजफ्फरनगर,  इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिश न्यायमूर्ति दिलीप बाबासाहेब भोंसले ने कहा है कि वकीलों को बेवजह की हड़ताल पर जाने से बचना चाहिए। रविवार शाम यहां जिला बार एसोसिएान के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेा की जिला अदालतों में 60 लाख से अधिक और उच्च न्यायालय में करीब दो लाख मामले लंबित हैं।

न्यायमूर्ति भोंसले ने कहा कि वकीलों को बेवजह की हड़तालों से बचना चाहिए और लंबित मामलों के जल्द निबटारे की कोािा करनी चाहिए। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मामलों के मध्यस्थता के माध्यम से निबटारे की जरुरत पर जोर दिया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियो से राज्य की अदालतों में लंबित मामलों को निबटाने के लिए कड़ी मेहनत करने और जल्द न्याय दिलवाकर न्यायपालिका पर याचिकाकर्ताओं का विवास बढ़ाने का आह्वान किया।