न्यूजीलैंड की नाविक लिसा कैरिंगटन ने टोक्यो ओलंपिक में अपना तीसरा स्वर्ण जीता

टोक्यो, न्यूजीलैंड की नाविक लिसा कैरिंगटन ने यहां गुरुवार को महिलाओं की कश्ती एकल 500 मीटर स्पर्धा जीत कर टोक्यो 2020 में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

32 वर्षीय अनुभवी नाविक कैरिंगटन ने शुरुआत से ही बढ़त बनाकर गति जारी रखी और अंत में 1:51.216 के समय के साथ स्पर्धा समाप्त करते हुए अपना तीसरा स्वर्ण जीता। हंगरी की तमारा सिप्स ने 1:51.855 के समय के साथ रजत, जबकि डेनमार्क की एमा आस्ट्रैंड जोर्गेनसन ने सिप्स से 1.557 सेकेंड पीछे रह कर कांस्य पदक जीता। कैरिंगटन ने इससे पहले महिलाओं की कश्ती एकल 500 मीटर और कश्ती एकल 200 मीटर में स्वर्ण जीता है।

उल्लेेखनीय है कि कैरिंगटन ने रियो ओलंपिक 2016 में इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था और इस बार वह 1996 में हंगरी की रीता कोबन के बाद इस स्पर्धा में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली विश्व चैंपियन बनीं।

Related Articles

Back to top button