न्यूजीलैंड में सिख हत्या मामला, विदेश मंत्री ने ट्वीट कर परिजनों से मांगा नंबर

sikh-boy-killed-in-n-zelandनई दिल्ली/सिरसा,  न्यूजीलैंड में हरियाणा के सिख युवक की हत्या मामले को लेकर आज विदेश मंत्री ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने पीड़ित हरदीप के परिवार को संवेदनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट के जरिए मृतक के परिजनों से नंबर भी मांगा है। आपको बतां दे कि 25 दिसंबर की रात को हरियाणा के एक छोरे की न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में नशे की हालत में उसकी गर्लफ्रेंड ने चाकू मार दिया था।

कई दिन अस्पताल में रहा भर्ती रहा, जिसके चलते उसने कल दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के पिता जोगा सिंह का कहना है कि उसका बेटा 25 दिसंबर की रात को एक पार्क में क्रिसमस पार्टी देखने गया था। वहां नशे में धुत उसकी गर्लफ्रेंड ने हरदीप को चाकू मार दिया। चाकू लगने से हरदीप जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलने के बाद से हरदीप का परिवार सदमे में है।

Related Articles

Back to top button