पंजाब, हरियाणा में शीतलहर जारी…

चंडीगढ़, पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। हालांकि कुछ इलाकों में रात के तापमान में हल्का सुधार हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में क्रमश: 9.2 डिग्री सेल्सियस, 7.2 डिग्री सेल्सियस और 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसमविद ने बताया कि पठानकोट का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, हलवारा का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस, आदमपुर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस, हिसार का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और करनाल का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.8, 6.3, और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना, हिसार और अंबाला सहित कुछ स्थानों पर कोहरे के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button