पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, 1 महिला गंभीर रूप से जख्मी

मुजफ्फरनगर, शामली जिले के थानाभवन शहर में पटाखा अपशिष्ट में हुए एक विस्फोट से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब महिला ने पटाखा अपशिष्ट में आग लगाई। उन्होंने बताया, ‘‘पटाखा अपशिष्ट एक स्कूल के नजदीक कचरे के एक ढेर के पास पड़ा हुआ था।’’

श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की पहचान लता वाल्मिकी के रूप में की गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button