Breaking News

पवन सिंह की फिल्म बिन बाजवा सपेरा 2 का पहला पोस्टर रिलीज

मुंबई,  भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म बिन बाजवा सपेरा 2 का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

नेहा श्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म बिन बाजवा सपेरा 2 के निर्देशक रितेश ठाकुर है, जबकि फिल्म की निर्मात्री नेहा श्री है। निर्देशक रितेश ठाकुर ने बताया कि यह फ़िल्म साँपो की कहानी पर आधारित फिल्म बिन बाजवा सपेरा की सीक्वल है। उन्होने कहा कि वर्ष 2016 में बिन बाजवा सपेरा सबसे बड़ी हिट फ़िल्म थी। फिल्म में पवन सिंह सपेरा के भूमिका में नज़र आये थे। पवन सिंह का यह किरदार दर्शको को बेहद पसंद आया था।

फ़िल्म निर्मात्री नेहा श्री ने बताया कि यह फ़िल्म लोगो को बेहद मनोरंजन करेगी। यह फिल्म दर्शको के विशेष डिमांड पर ही बनाई जा रही है। फ़िल्म के संगीतकार छोटू रावत एवं प्रियांशु सिंह है।