पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण भारत में लाखों बुनकरों के सामने रोजी-रोटी का संकट

भदोही, पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कालीन जैसे हस्त परक उद्योग से जुड़े लाखों बुनकरों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने शुक्रवार को यहां बताया कि युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। इससे भारतीय कालीन उद्योग भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि अमेरिका भारतीय कालीनों का सबसे बड़ा आयातक देश है।
भारतीय कालीनों के सकल उत्पाद का 50 से 60 प्रतिशत निर्यात अकेले अमेरिका को होता रहा है। युद्ध के कारण अमेरिका में जबरदस्त मंदी का असर पड़ने की बातें मीडिया की सुर्ख़ियों में हैं जिससे वहां के लोग भी अब कालीन की खरीदारी के बजाय घरेलु वस्तुओं को प्रथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी कालीन के निर्यात पर असर पड़ा है।




