पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक, सभी 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

नयी दिल्ली, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित की गई। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित पश्चिम बंगाल कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, राजनीतिक हालात और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गयी।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बैठक के बाद बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के बीच गहन विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि बैठक में विधानसभा चुनावाें से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई और नेताओं ने अपने-अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने बताया कि विस्तृत चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में सभी 294 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अब इसी निर्णय के अनुरूप संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों को तेज करेगी।

Related Articles

Back to top button