Breaking News

पहली बारिश में ही मुंबई की जीवन रेखा ठप

मुंबई, मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है और बुधवार को पहली ही बारिश के दिन मुंबई की जीवन रेखा (लोकल ट्रेन) ठप हो गयी।

मुंबई में समुद्र में ज्वार के कारण तेज लहरें उठ रही हैं । सायन, दादर और शांताक्रूज जैसे कई अन्य निचले इलाकों में पानी भर गया है। मध्य और हार्बर रेलवे की सेवा ठप है। पूर्वी राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। मुंबई और आस-पास के इलाके में सुबह से लगातार जोरदार बारिश हो रही है।

मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर बृहन्नमुंबई नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें बारिश से संबंधित होने वाली परेशानियों के प्रति सावधान रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमने कभी भी यह नहीं कहा कि मुंबई में बारिश का पानी भरेगा नहीं लेकिन मुंबई में जल जमाव चार घंटे से अधिक नहीं रहता।