पहली बार आत्मसमर्पित महिला नक्सली देंगीं तिरंगे को सलामी

दंतेवाड़ा,  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में कई आत्मसमर्पित महिला नक्सली पहली बार तिरंगे को सलामी देंगीं। साथ ही कल पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड में महिला कमांडो परेड को लीड करेंगी।

उप पुलिस अधीक्षक दिनेश्वरी नंद के नेतृत्व में दंतेश्वरी फाइटर्स व बस्तरिया बटालियन की महिला कमांडो कल जिला मुख्यालय में परेड को लीड करेंगी। अब तक केवल पुरुष जवान ही परेड को लीड करते आये हैं। इसी परेड में हार्डकोर माओवादी रह चुकीं कई आत्मसमर्पित नक्सली भी शामिल होंगी।

डीएसपी दिनेश्वरी नंद ने कहा कि अब तक जो महिला माओवादी नक्सल संगठन में रह कर स्वतंत्रता दिवस के दिन काला झंडा फहराया करती थीं, अब वही महिलाएं नक्सली संगठन छोड़ कर मुख्यधारा में जुड़ कर दंतेश्वरी फाइटर्स का हिस्सा बनी हैं। इससे एक अच्छा संदेश जायेगा और अन्य नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिये प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button