पहली बार संयुक्त राष्ट्र मनायेगा अंबेडकर जयंती

ambedkar_न्यूयॉर्क , संयुक्त राष्ट्र  पहली बार  अंबेडकर जयंती मनाएगा। पहली बार भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी जिसमें सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) हासिल करने के लिए असमानताओं से लड़ने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन कल्पना सरोज फाउंडेशन और फाउंडेशन फॉर ह्यूमन होराइजन के सहयोग से  एक दिन पहले 13 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में उनकी 125वीं जयंती मनाई जायेगी।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्विटर पर लिखा, ‘पहली बार संयुक्त राष्ट्र में बाबासाहब की जयंती मनाई जाएगी जिसमें सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए असमानताओं से लड़ने पर ध्यान दिया जाएगा।’ भारतीय मिशन के एक नोट में कहा गया कि भारत अपने ‘राष्ट्रीय प्रेरणास्रोत’ की 125वीं जयंती मना रहा है जो करोड़ों भारतीयों और दुनिया भर में समानता और सामाजिक न्याय के समर्थकों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

इस मौके पर वहां ‘इन सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए असमानताओं से लड़ाई’ विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button