पांच मिनट के नोटिस पर हमला करने की स्थिति में इंडियन एयर फोर्स

indian-airforceनई दिल्ली,  पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत पाकिस्तान की हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सूत्रों की मानें तो रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल दिल्ली में बैठकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा सेना के तीनों अंग भी अलर्ट भी पर हैं। वायुसेना किसी भी तरह के ऑपरेशन के लिए पांच मिनट के नोटिस पर तैयार है। सूत्रों के मुताबिक, भारत को जानकारी मिली है कि पाकिस्तान ने अपने कुछ जवानों को भारतीय सीमा की ओर तैनात किया है, जिसके चलते भारत की ओर से भी तैयारी बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी ओर इस कार्रवाई के बाद किसी भी आतंकी संगठन की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है। उधर, आतंक के खिलाफ की गई भारतीय कार्रवाई के बाद अमेरिका ने भारत के पक्ष में अपना समर्थन जताया और सीमा पर शांति बनाए रखने की अपील की। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद अब सीमा पर बसे पंजाब, राजस्थान, गुजरात, जैसे राज्यों को भी अलर्ट किया गया है। पंजाब के अमृतसर में भारत पाक सीमा के साथ सटे गांवों को खाली कराने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से लोगों को सीमावर्ती इलाके से हटकर सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Back to top button