पाक पर हमला कर पीओके वापस ले मोदी सरकारः विश्व हिंदू परिषद

vishva-hindu-parishad_566535e030968नई दिल्ली,  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मोदी सरकार को पाकिस्तान पर हमला करने और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) वापस लेने को कहा। विहिप ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद की ओर से पारित प्रस्ताव को पूरा करने का यह सही वक्त है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा, भारत को पाकिस्तान पर हमला और पीओके पर कब्जा करना चाहिए। यह हमारा वैध अधिकार है। यह हमारा है और पाकिस्तान ने इस बाबत प्रस्ताव भी पारित किया है। जैन ने कहा कि उड़ी हमले की चौतरफा निंदा हुई है और अंतरराष्ट्रीय राय पाकिस्तान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह पड़ोसी देश पर हमले का सही समय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अभी अलग-थलग पड़ गया है।

Related Articles

Back to top button