पीएम मोदी और शाह ने आगरा में हुई सड़क दुर्घटना में 29 लोगों की मृत्यु पर जताया शोक

लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में 29 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मोदी ने ट्वीट करके कहा, “उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई सड़क दुर्घटना एक दुखद हादसा है । जिन परिवारों ने इस हादसे में अपने परिजनों को खो दिया है उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूू। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूूं। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पीड़ित परिवारों और घायलों की हर संभव सहायता प्रदान कर रही हैं।”

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुये अपने ट्वीट में कहा “मैं यमुना एक्सप्रेसवे में हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और उम्मीद करता हूं कि घायल जल्द ही स्वस्थ हो जाएं।” उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ, राज्य के मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने भी आगरा में सड़क दुर्घटना में 29 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की एक बस सोमवार सुबह लगभग चार बजे आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर झरना नाले में गिरने से 29 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 20 लोग घायल हो गये थे।

Related Articles

Back to top button