पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे मेघालय के विधायक

शिलांग ,मेघालय की राजधानी शिलांग में 16 दिसम्बर को आयोजित भारतीय जनता पार्टी की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्य के चार विधायक मंच साझा करेंगे। मोदी इस दिन राज्य में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। साठ विधानसभा सीटों वाले मेघालय में अगले वर्ष फरवरी.मार्च में विधानसभा चुनाव होेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शिबुन लिंगदोह ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा में उनके साथ मंच पर पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं कांग्रेस विधायक ए एल हेकए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक सनबोर शुल्लई तथा दो निर्दलीय विधायक रोबिनुस सिंगकोन और जुस्टिन दखार भी मौजूद रहेंगे। ज्ञातव्य है कि  सिंगकोन पहले ही राज्य की कांग्रेस नीत मेघालय संयुक्त गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button