Breaking News

पीएम मोदी ने किरण रिजिजू को उनके जन्मदिन पर दी बधाई

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ्य और लंबे जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “ हमारे ऊर्जावान कानून मंत्री किरण रिजिजू जी को जन्मदिन की बधाई। वह हमारी न्याय व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं। वह अरुणाचल प्रदेश की प्रगति के बारे में भी भावुक हैं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”