पीएम मोदी ने वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर ओडियो क्लिप जारी करके दिये अपने संदेश में कहा,“ जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी। राष्ट्र को, मातृभूमि को सबसे बढ़कर मानने का महर्षि वाल्मीकि जो उद्घोष था, वही आज राष्ट्र प्रथम ,इंडिया फर्स्ट, का संकल्प का मजबूत आधार है।

भगवान राम के आदर्श , राम के संस्कार अगर आज भारत के कोने-कोने में हमें एक दूसरे से जोड़ रहे हैं तो इसका बहुत बड़ा श्रेय भी महर्षि वाल्मीकि जी को ही जाता है।

मैं सभी देशवासियों को महर्षि वाल्मीकी जयंती की हृदय से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

Related Articles

Back to top button