पीकू में दीपिका हीरोइन नही हीरो थीं- कल्की कोचलीन

kalki-kochilineमुंबई,  बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर कल्की कोचलीन का कहना है कि फिल्म पीकू में दीपिका पादुकोण हीरोइन नही हीरो थीं। कल्की को दीपिका की फिल्म पीकू बेहद पसंद है। कल्की ने कहा कि दीपिका का पीकू में दमदार अभिनय था। इसलिए इस फिल्म में वह हीरो थीं। कल्कि ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं को हमेशा ही जेंडर स्टीरियोटाइप किया जाता रहा है।

जैसे लड़की मोटरसाइकिल नहीं चला सकती। इसके कारण पुरुष भी स्टीरियो टाइप हो जाता है और उससे उम्मीद की जाती है लड़का माचो होना चाहिए। कल्की ने कहा लड़कियों को रोना नहीं चाहिए। अपनी स्थिति को हम बदल सकते हैं। हम धीरे धीरे बदल भी रहे हैं। फिल्म पीकू में दीपिका पादुकोण मेरे लिए हीरो हैं। क्योंकि उसके ऊपर पूरी फिल्म का भार था। लोग मुझसे पूछते है फिल्म का हीरो कौन है तो मैं बोलती हूं, मैं ही हूं। मेरे ख्याल से हम सब पहले इंसान है, फिर महिला या पुरुष।

Related Articles

Back to top button