Breaking News

पीडीए का मतलब पाखंड,दमन,अहंकार: भाजपा

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) की पीडीए यात्रा का मखौल उड़ाते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सोमवार को कहा कि सपा के पीडीए का मतलब पाखंड, दमन और अहंकार है।

उन्होंने कहा कि जनविश्वास खो चुकी सपा और उसके मुखिया सत्ता सुख की प्राप्ति के लिए बेचैन है। घमंडिया गठबंधन में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने और सुर्खियों में बने रहने के लिए के लिए सपा प्रमुख इवेन्ट मैनेजमेन्ट में लगे हुए हैं। जनता समाजवादी पार्टी की सरकार का गुंडाराज अभी भूली नहीं उस दौर के पीडीए की सजा इस बार लोकसभा चुनाव में सपा के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराकर चुनावी राजनीत से सपा को बाहर करके जनता देगी। 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 80 सीटों पर विजयी होगी।

श्री चौधरी ने कहा कि सपा के पाखंड को जनता भलीभाँति समझ चुकी है। सपा की सत्ता में पिछड़ों, दलितों, गरीबों सहित सभी वर्ग के लोगों के दमन और उन पर हुए जुल्म को कोई भुला नही है। गरीबों, पिछड़ों, दलितों के वोट से सत्ता हासिल करने के बाद सपाई कुनबे ने सिर्फ अपना और अपनो का विकास किया। शासन सत्ता में रहते हुए सपा के नेताओं में इतना अहंकार था कि उन्होंने पिछडो़, दलितों, गरीबों जिनके वोटों से सरकार बनाई थी, उनपर भी जमकर अत्याचार किये।