पुड्डुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए मतदान शुरू

पुड्डुचेरी, केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी की एक मात्र लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हुआ।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक पहले घंटे में मतदान में तेजी देखी गयी है। बड़ी संख्या में मतदाताओं को मतदान केन्द्र के बाहर कतार में देखा गया है।

केन्द्रशासित प्रदेश में करीब 10.24 लाख मतदाता हैं जो चुनावी मैदान में उतरे 26 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रोनिक वोंटिग मशीन (ईवीएम) में बंद करेंगे।

चुनावों में द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ तमिलनाडु जैसा ही मुकाबला देखने को मिलेगा। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ कांग्रेस और अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार के बीच टक्कर होगी।

Related Articles

Back to top button