पूर्व आईपीएस ने थामा, समाजवादी पार्टी का दामन, अखिलेश के नेतृत्व में जताया भरोसा

लखनऊ, एक पूर्व आई.पी.एस. अफसर ने समाजवादी पार्टी का दामन थामकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा जताया है।

     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में संतकबीरनगर जिले के सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक घोलर प्रसाद कनौजिया (आई.पी.एस.) ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

इस अवसर पर सर्व  अवधेश प्रसाद एवं नरेन्द्र वर्मा (पूर्व मंत्री), अरविन्द कुमार सिंह (एम.एल.सी.), अरूण यादव (प्रदेश महासचिव यूथ ब्रिगेड), करूणेश द्विवेदी (के.डी.) प्रदेश महासचिव छात्रसभा, राजन यादव और रईश अशरफी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button