Breaking News

पूर्व प्रधान की हत्या, खेत में मिला शव….

मुजफ्फरनगर, शामली जिले के पेलखा गांव में पूर्व प्रधान अपने खेत में मरा हुआ मिला। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि गुरुवार शाम को योगेन्दर (55) का गला कटा हुआ शव उनके खेत से बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि मृतक गुरुवार को किसी काम से अपने खेत में गया था।

देर रात तक इंतजार के बाद भी जब योगेन्दर घर नहीं लौटा तो पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इस मामले में गढ़ी पुख्ता पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी गई है।