पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी- आय से अधिक संपत्ति में जेल भेजा गया

rakeshलखनऊ,  बसपा सरकार मे रहे पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल भेज दिया है।

राकेशधर अंतरिम जमानत पर थे। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत ने उनकी जमानत खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। राकेशधर बसपा सरकार में उच्चशिक्षा मंत्री थे। वर्ष 2013 में आय से अधिक सम्पत्ति व भ्रष्टाचार के आरोप में इलाहाबाद के मुट्ठीगंज थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद जांच सतर्कता विभाग को दी गयी थी। जांच से पता चला था कि उनके पास आय से अधिक सम्पत्ति है। पूर्व मंत्री इस मामले में उच्च न्यायालय भी गये थे लेकिन वहां भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। इसके बाद वह भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में समर्पण किया था। 19 अक्टूबर को विशेष अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। सोमवार को राकेशधर ने अदालत में आत्मसमर्पण करते हुए नियमित जमानत की अर्जी दी थी। अभियोजन पक्ष के विरोध के बाद विशेष न्यायाधीश शशिकांत उपाध्याय की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button