पूर्व राष्ट्रपति का हुआ निधन…

मॉस्को , इथियोपिया के पूर्व राष्ट्रपति नेगासो गिदादा का  निधन हो गया।  वह 75 वर्ष के थे।  इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के कार्यालय की अोर से यह जानकारी दी गयी।

प्रधानमंत्री अबी अहमद ने इथियोपिया के लोगों और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘अंतिम संस्कार की व्यवस्था एक राष्ट्रीय समिति की निगरानी में की जा रही है और इस संबंध में विवरण साझा किया जाएगा। ‘

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार श्री नेगासो का निधन जर्मनी में हुआ जहां वह एक अनिर्दिष्ट बीमारी के लिए उपचार करवा रहे थे। गौरतलब है कि संसदीय गणतंत्र बनने के बाद श्री नेगासो इथियोपिया के पहले राष्ट्रपति बने। वह 1995 से 2001 तक सत्ता में थे।

Related Articles

Back to top button