Breaking News

पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन मुक्केबाज डेनिस स्वामी का निधन

नई दिल्ली, पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन मुक्केबाज डेनिस स्वामी का हैदराबाद में पक्षाघात के बाद निधन हो गया। स्वामी 74 बरस के थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है।

फ्लाईवेट और बैंथमवेट वर्ग में चुनौती पेश करने वाले स्वामी आठ बार के राष्ट्रीय चैम्पियन हैं जिसमें से आठ उन्होंने 1961 से लगातार जीते। स्वामी ने कभी ओलंपिक में हिस्सा नहीं लिया। उन्हें 1968 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।स्वामी आंध्र प्रदेश खेल प्राधिकरण के साथ कोच के रूप में भी जुड़े रहे।