लखनऊ, पूर्व विधायक सहित कई जिलों के कार्यकर्ता व सामाजिक नेता आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। समाजवादी पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में अन्य दलों के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
माफिया बीजेपी नेता के साथ जिम में कर रहे एक्सरसाइज, योगी सरकार आंख मूंदे- अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में बसपा छोड़कर आये पूर्व विधायक श्री बब्बन सिंह चैहान (चंदोली) एवं छोटे लाल गंगवार (बरेली, पूर्व जिलाध्यक्ष चंदौली छविनाथ चैहान, दिनेश निषाद (गोरखपुर), अगम मौर्य (बरेली), श्रवण कुमार आजाद (रायबरेली), सतीश काका जाटव (अलीगढ़), केके अरविन्द (पीलीभीत), पंकज गौतम (बलिया), एडवोकेट अवधेश विश्वकर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, मदनलाल अहिरवाल, प्रीतम सिंह प्रेमी, फिरोज खान एवं संजीव सिंह दागी (झांसी), इंजीनियर संतोष जाटव (फिरोजाबाद), अश्वनी दोहरे एवं यदुनाथ सिंह दोहरे (कन्नौज), रवि भारती (बुलंदशहर), राजवर्धन जाटव (अमरोहा) जयवीर सिंह रावत (हरदोई), शशांक शेखर एवं शैलेश कुमार आर्य (लखनऊ) उपस्थित रहे हैं।
इसके अतिरिक्त चौहान समाज के राष्ट्रीय महासचिव राम सिंह चौहान, जगत नारायण चौहान, जिऊत चौहान, लालब्रत चौहान, गुरूभारी चौहान, घनश्याम चौहान, चेतन चौहान, ओम प्रकाश चौहान, शिव नारायण चैहान, सरवन कनौजिया, विजेन्दर बियार, राकेश गुप्ता, अशोक कुमार दूबे, सुशील कुमार मिश्र, गुलाब सिंह सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।