Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने निभाया महिलाओं से किया वादा: भूपेंद्र सिंह चौधरी

फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एमएलसी पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को कहा कि देश की आधी आबादी की मांग को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण देकर महिलाओं के प्रति वायदा पूरा किया।

भूपेंद्र सिंह चौधरी आज फर्रुखाबाद शहर के थाना कादरी गेट समीप क्षेत्र के, ओ पी लान परिसर में भाजपा महिला मोर्चा के आवाहन पर आयोजित, नारी शक्ति बंधन महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में महिला आरक्षण पारित होने पर हमारे देश की बहनें अब विधानसभाओं एवं संसद में देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करेंगी। विधानसभाओं एवं ससद के सदनों में बहनों के सुझाव एवं राय को पूरी इंडिया मानेगा।

उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण विधेयक संसद में कई बार लाया गया लेकिन कांग्रेस एवं अन्य दलों की गलत नीतियों से यह विधायक पास नहीं हो सका। उन्होंने दावा किया कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन का विशेष सत्र बुलाकर 19 अक्टूबर 2023 को महिला आरक्षण विधेयक पारित कराया जिससे देश की आधी आबादी (महिलाओं) में खुशी देखी गई।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं को सुरक्षा ,व उज्जवला गैस योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना व स्वच्छ शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने पूरे प्रदेश में मेडिकल कॉलेज बनवाये और महिलाओं एवं गरीबों को अच्छी चिकित्सा सुविधा एवं कल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल पास करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद व्यक्त किया।इस कार्यक्रम विभिन्न विभागों की सरकारी महिला कर्मियों में बेसिक शिक्षा विभाग की अध्यापिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रिया, आशा बहुएं आदि विभागों की महिला कर्मियों की भीड़ें देखी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग सदस्य मिथिलेश अग्रवाल ने की। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा विधायक सुशील शाक्य, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर तथा डॉ सुरभि के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, एमएलसी प्राशु दत्तद्विवेदी भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।