प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को करेंगे दिल्ली भाजपा मुख्यालय का उद्घाटन

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को यहां दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्मित मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रविवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री मोदी सोमवार को नवरात्र सप्तमी के शुभ दिन दिल्ली भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने कहा,”दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि श्री मोदी हमारे कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।” उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा की अब तक यात्री संघर्षपूर्ण लेकिन गौरवमयी रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा की स्थापना के बाद पहला कार्यालय अजमेरी गेट में खुला और कुछ समय रकाबगंज रोड़ पर रहने के बाद मौजूदा कार्यालय 14 पंत मार्ग में आ गया तथा लगभग 35 वर्षाें बाद सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर पार्टी के अपने भवन में पहुंच जाएगा।

उन्होंने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, कई केन्द्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, दिल्ली के सांसद, विधायक, पार्षद और हजारों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button