प्रयागराज में उड़ानो के समय में हुआ बदलाव

प्रयागराज, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) का समर शेड्यूल रविवार से लागू होने के साथ ही प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों के समय में बदलाव कर दिया गया है। इंडिगो और एलायंस एयर की अधिकांश उड़ानों में 15 मिनट से लेकर ढाई घंटे तक का अंतर आया है। नए शेड्यूल के अनुसार, इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब दोपहर 3:10 बजे के बजाय 12:50 बजे रवाना होगी। हैदराबाद की उड़ान दोपहर 1:15 बजे के स्थान पर सुबह 11:40 बजे और बेंगलुरु की फ्लाइट 12:55 बजे के बजाय दोपहर 2:15 बजे प्रस्थान करेगी वहीं एलायंस एयर की दिल्ली और बिलासपुर के लिए उड़ानें अब सप्ताह में केवल एक दिन ही संचालित होंगी।

एयरपोर्ट निदेशक राजेश चावला ने बताया कि प्रयागराज-जेवर (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के लिए नई उड़ान को डीजीसीए से मंजूरी मिल गई है और इसकी समय सारिणी जल्द जारी की जाएगी। यात्रियों से नई टाइमिंग की जांच कर यात्रा करने की अपील की गई है।
इंडिगो द्वारा प्रयागराज से जेवर के लिए सीधी उड़ान शुरू किए जाने की तैयारी है। इससे यात्रियों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की भीड़ से राहत मिलेगी और वे सीधे एनसीआर क्षेत्र—नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद—तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

Related Articles

Back to top button