Breaking News

प्रवेशलाल यादव, चांदनी सिंह स्टारर बंसी बिरजू का गाना ‘कई जनम गंगा नहईनी हो’ रिलीज

मुंबई,  भोजपुरी अभिनेता प्रवेशलाल यादव और अभिनेत्री चांदनी सिंह के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘बंसी बिरजू’ का रोमांटिक गाना ‘कई जनम गंगा नहईनी हो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज़ हो गया है।

‘कई जनम गंगा नहईनी हो’ गाने को स्नेह उपाध्याय और आलोक कुमार ने अपनी विशेष शैली में गाया है। गाने में प्रवेशलाल यादव और चांदनी सिंह की जोड़ी एवं केमिस्ट्री खूब जम रही है। इस गाने के गीतकार कुंदन प्रीत हैं और आशीष वर्मा ने संगीत दिया है।

इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, लेखक संतोष मिश्रा और निर्देशक अजय एस झा हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स एवं जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म बंसी बिरजू को संतोष मिश्रा ने लिखा है। प्रवेशलाल यादव और आदित्य ओझा की जोड़ी ‘बंसी बिरजू’ के रूप में पहली बार नजर आयेगी। फिल्म के कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। फिल्म के कलाकार प्रवेश लाल यादव, आदित्य ओझा, काजल राघवानी, चांदनी सिंह, सपना गिल, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, जे नीलम, अनूप अरोरा, गोपाल राय, रत्नेश बरनवाल, ब्रजेश त्रिपाठी, अमित शुक्ला, अंशुमान सिंह राजपूत, सुधा झा आदि हैं।