प्रियंका को मानाने के लिए स्वामी ओम ने की भूख हड़ताल

priyanka-jagga-bigg-boss-10_640x480_61477290957मुंबई,  बिग बॉस के घर में आजकल स्वामी ओम जी का हल्ला बोल रहा है। स्वामी जी आये दिन कोई न कोई हंगामा खड़ा करते रहते है। या यूं कहे की उन्हें अटेंशन की आदत हो गई है। उन्होंने पिछले दिन ही नया ड्रामा कर दिया। स्वामी जी ने घरवालों को परेशान करने के लिए भख हड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल प्रियंका जग्गा को लेकर वो बेटे बेटी का आलाप करते रहते है,उस बेटी ने ही सीक्रेट रूम से आते ही बाबा की जमकर क्लास लगा दी। प्रियंका ने बाबा को खूब सुनाया।

अब बाबा ने उनको जवाब देने की बजाय ये डिसाइड किया कि वह अब ना तो खाना खाएंगे और ना ही पानी पीएंगे। बाबा ने कहा कि जब तक प्रियंका उनसे बात नहीं करेंगी तब तक वह खाना नहीं खाएंगे।इस पर मनवीर और मनु बाबा को चिढ़ाते हुए उनके कपड़ों के कलर के कपड़े पहन कर आते है, जिसे देखकर सब चौंक गए। बता दें कि इससे पहले जब प्रियंका घर के बाहर थीं, तब स्वामी उसे याद करते हुए रोने लगे।

ओम स्वामी बिग बॉस के सामने प्रियंका जग्गा को पहले जन्म की बेटी तक बताने लगे। उन्होंने कहा कि उन्हें आज तक इतना प्यार किसी से नहीं मिला जितना प्यार प्रियंका से मिला है। इतना कह कर वो प्रियंका के लिए रोने लगे और प्रियंका को वापस लाने की अपील भी की। प्रियंका ये सब सिक्रेट रूम से देख रही थी। लेकिन वापस आ चुकी प्रियंका का ये रूप देख बाबा बहुत हैरान हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button