प्रियंका गांधी की इस बात पर महिलाएं खिलखिला कर हंस पड़ी…

बाराबंकी , कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरूआत करने आयी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मिलनसार स्वाभाव की चर्चा आज यहां महिलाओं के बीच सारा दिन रही।

दरअसल, प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने से पहले श्रीमती वाड्रा तमरसेपुर गांव में खेत में काम कर रही महिलाओं से मिली। उन्होंने महिलाओं से कहा “ हम आपकी परेशानी को जानते है, आप कैसे अपनी बेटियों को बढ़ा करती है और उनकी शिक्षा के लिए किन-किन परेशानी का सामना करना पड़ता है।”

इसी बीच खेत में काम कर रही महिलायें प्रियंका गांधी को पराठा खिलाने लगे। प्रियंका ने कहा “ आपके भाई राहुल गांधी ने मुझे ज्यादा खाने के लिए मना किया है। वह कहते हैं कि ज्यादा खाओगी तो मोटी हो जाओगी। इस बात पर महिलाएं खिलखिला कर हंस पड़ी।

श्रीमती वाड्रा आज पूर्वांचल प्रदेश के द्वार बाराबंकी से विधानसभा चुनाव 2022 का चुनाव अभियान शुरू कर दिया। वह जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंची थी।

Related Articles

Back to top button