प्रियंका चोपड़ा की डिमांड पूरी नही कर पा रहे बालीवुड फिल्म निर्माता

images (5)मुंबई, बालीवुड से हालीवुड का सफर तय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा की फीस डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे है। बालीवुड फिल्म निर्माता का कहना है कि प्रियंका हॉलीवुड और बॉलीवुड की तुलना कर रही हैं। हॉलीवुड में जितनी रकम मिलती है वैसी ही रकम वे बॉलीवुड में भी चाहती हैं। पर यहां ऐसी रकम मिलना आसान नहीं है। हाल ही में प्रियंका को कुछ निर्माता साइन करने पहुंचे। प्रियंका को स्क्रिप्ट पसंद आई, लेकिन उन्होंने इतनी रकम मांगी कि निर्माता ने वहां से खिसकने में ही भलाई समझ ली। प्रियंका चोपड़ा ने सीधे-सीधे 12 करोड़ रुपये की मांग कर डाली। अब इतनी रकम तो बॉलीवुड के कई हीरो को भी नहीं मिलती।  प्रियंका से जुड़े लोग बताते हैं कि प्रियंका हिंदी फिल्म करना चाहती हैं, लेकिन वे उन फिल्मों में ही काम करेंगी जिसमें उनका रोल दमदार हो। स्क्रिप्ट शानदार हो और फीस भारी भरकम हो। भले ही प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड में नाम हो, लेकिन बॉलीवुड पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। ऐसा होता तो उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘जय गंगाजल’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ देती।

Related Articles

Back to top button